_केयबुल_लामजाओ_राष्ट्रीय_उद्यान

#_केयबुल_लामजाओ_राष्ट्रीय_उद्यान
#और_लोकताक_झील

#_केयबुल_लामजाओ_राष्ट्रीय_उद्यान_स्थापना
28 मार्च 1977

लोकताक झील भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित
मणिपुर राज्य की एक झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है,
#_जिन्हें_कुंदी_कहा जाता है। झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 280वर्ग किमी है।

झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप #_केयबुल_लामजाओ" कहलाता है और इसका क्षेत्रफल 40 वर्ग किमी है।

#_यह_संगइ_हिरण का अंतिम घर है जो एक विलुप्तप्राय जाति है।

इस #_फुमदी_को_केयबुल_लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भारत सरकार ने एक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है

और यह #_विश्व_का_एकमात्र_तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
लोकताक झील मणिपुर के लिये बहुत आर्थिक व सांस्कृतिक महत्व रखती है।

इसका जल विद्युत उत्पादन , पीने और सिंचाई के लिये प्रयोग होता है। इसमें मछलियाँ भी पकड़ी जाती हैं।

#_लोकतक_झील_की_खासियत

लोकतक झील इम्फाल से 53 किलोमीटर दूर मणिपुर के बिशनुपुर जिले में है. दुनिया में इस झील को तैरती हुई झील के नाम से भी जाना जाता है. इस झील में बने प्राकृतिक द्वीप देखने लायक हैं.

इन्हें 'फुमदी' कहा जाता है. इन द्वीपों में सबसे बड़ा द्वीप 40 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है.

इन फुमदियों पर स्थानीय मछुआरे रहते हैं. प्रकृति के सुंदर नजारों पर तैरती लोकतक झील मणिपुर को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाती है. इस झील से राज्य की #_हाइड्रोपॉवर जनरेशन के लिए पानी दिया जाता है.

#_मणिपुरी भाषा में "लोक" का अर्थ "नदी या झरना" और "ताक" का अर्थ "अंत" होता है।

#_झील_पर_तैरता_नेशनल_पार्क

लोकतक झील भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इसका कारण है इस झील पर तैरता दुनिया का #_इकलौता_फ्लोटिंग_नेशनल_पार्क. इसे कीबुल लामजो के नाम से जाना जाता है.
यह पार्क झील के बीच में स्थित है. इस नेशनल पार्क को विश्व से विलुप्त होते संगाई हिरनों का आखरी प्राकृतिक घर कहा जाता है.
#_संगाई_मणिपुर_का_राज्य_पशु_भी है.

#_इस_जंगल_में_कई_जानवर_हैं

जैसे कछुए, सांपों में कोबरा और वाइपर, कुछ कम दिखने वाली बिल्लियां मार्बल्ड कैट और एशियन गोल्डन कैट.

यहां पर घूमने आने वाले लोगों को कई बार #_हिमालय_का_काला_भालू_और_सन_भालू भी दिख जाता है.

इस जंगल में पक्षियों की भी कई प्रजातियां हैं
#_जैसे चकवा, चील, पूर्वी हिमालय का किंगफिशर, उत्तरी पहाड़ी मैना, पूर्वी जंगली कौआ, उत्तर भारतीय काला ड्रोंगो, स्पॉटबिल बतख

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी