_चुम्बी_घाटी

#_चुम्बी_घाटी_तिब्बत के शिगात्से विभाग में स्थित एक घाटी है।
यह उस स्थान पर स्थित है जहाँ भारत के
#_सिक्किम_भूटान_और_तिब्बत_तीनों_की_सीमाएँ_मिलती हैं।
हालांकि #_तिब्बत_एक_ठंडा_प्रदेश है,
चुम्बी वादी में गर्मियों में मौसम अच्छा होता है और स्थानीय वनस्पतियों में बहुत फूल आते हैं।
कूटनीतिक दृष्टि से 3000 मीटर पर स्थित चुम्बी घाटी का बहुत महत्व रहा है
क्योंकि भारत पर तिब्बत से आक्रमण करने का यह एक आसान मार्ग है। 1904  में #__भारत_की_ब्रिटिश_सरकार ने तिब्बत पर चढ़ाई करके चुम्बी पर नौ महीने का क़ब्ज़ा कर लिया था।

#_ब्रिटिश_सरकार_के_अन्दर_चुम्बी को औपचारिक रूप से भारत का भाग बनाने के लिये काफ़ी खीचातानी चली लेकिन अन्त में इसे तिब्बती सरकार के हवाले कर दिया गया।

#_भारत_और_तिब्बत_के बीच के दो महत्वपूर्ण पहाड़ी दर्रे -
#_नाथूला_और_जेलेपला - के एक तरफ़ के मुख चुम्बी वादी में ही खुलते हैं।

1950 के दशक में #_जनवादी_गणतंत्र_चीन_ने_तिब्बत पर क़ब्ज़ा कर लिया और 1990 के बाद #_नाथू_दर्रे_और_जेलेप_दर्रे_तक_चौड़ी_सड़कें बना दी
जिस से भारतीय समीक्षकों के अनुसार भविष्य में युद्धस्थिति में यहाँ के रास्ते चीनी सेनाएँ तीव्रता से भारत पर धावा बोल सकती हैं।

#_चुंबीघाटी_हिमालय की दक्षिणी ढालों पर समुद्रतट से 9500 फुट ऊँची यह घाटी  भारत को तिब्बत से मिलाती है।

इसके #_पूर्व_में_भूटान_और_पश्चिम_में_सिक्किम हैं।

यद्यपि राजनीतिक रूप में यह पहले तिब्बत के और अब चीन के आधिपत्य में है, तथापि भौगोलिक दृष्टि से इसे भारत का अंग हाना चाहिए।

इसी मार्ग से 1904 ई. में ब्रिटिश मिशन गया था। यह उत्तर-उत्तर-पूर्व में #_दांग्लादर्रे तक फैली है।
इस घाटी में #_तोरसा_नदी बहती है और इसी नद के द्वारा बने छोटे छोटे समतल क्षेत्रों में #_जो_गेहूँ_और_तरकारियों की खेती होती है।
#_आमो_चू_नदी_पर_चुंबी_घाटी का प्रसिद्ध नगर चुंबी बसा है, जिसके 54 किमी #_दक्षिण_पश्चिम_कालिंपाँग स्थित है।

#_वर्तमान_भारत_चीन_संघर्ष की दृष्टि से इस घाटी का सैनिक महत्व बढ़ गया है।

Comments

Popular posts from this blog