सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश

सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश (First country to ban sunscreen)

संदर्भ
वैज्ञानिकों का मानना है कि सनस्क्रीन में मौजूद रसायन प्रवाल भित्तियों (coral reefs) को बहुत अधिक नुकसान पहुँचाते हैं। वैज्ञानिकों के इस अध्ययन का अनुसरण करते हुए पश्चिमी प्रशांत के देश पलाऊ ने सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है।

प्रमुख बिंदु
यह प्रतिबंध वर्ष 2020 से प्रभावी होगा। इस प्रतिबंध के अंतर्गत देश में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के पास यदि सनस्क्रीन है तो उसे ज़ब्त कर लिया जाएगा और यदि कोई खुदरा विक्रेता इसे बेचता है तो उस पर 1,000 डॉलर तक ज़ुर्माना लगाया जा सकता है।
हालाँकि जलवायु परिवर्तन से दुनिया भर की प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचा है लेकिन इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि सनस्क्रीन में निहित रसायन, जो अलग-अलग माध्यम से महासागर में प्रवेश करते हैं, भी प्रवाल भित्तियों को बहुत अधिक नुकसान पहुँचाते हैं।
पलाऊ के राष्ट्रपति के अनुसार, यह एक सही समय पर लिया गया फैसला है। इस फैसले के पीछे प्रमुख कारक 2017 में प्रकाशित एक रिपोर्ट थी जिसमें देश की यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक जेलीफ़िश झील में सनस्क्रीन उत्पादों को व्यापक रूप से पाया गया था।

प्रवाल भित्तियों पर सनस्क्रीन का प्रभाव
यह अनुमान लगाया गया है कि हर साल दुनिया के महासागरों में 14,000 टन सनस्क्रीन महासागरों में समाहित हो जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं के अनुसार, पानी में सनस्क्रीन की कम सांद्रता भी युवा प्रवाल के विकास को बाधित कर सकती है।
विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि सनस्क्रीन में रसायन स्थानीयकृत कोरल ब्लीचिंग का कारण बन सकते हैं और उनके हार्मोनल सिस्टम में हस्तक्षेप करके मछली प्रजनन को भी बाधित कर सकते हैं।
2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि सनस्क्रीन में मौजूद ऑक्सीबेंज़ोन प्रवाल वृद्धि को रोकता है और यह भित्तियों के भीतर रहने वाले शैवाल के लिये ज़हरीला होता है।
पलाऊ के बारे में

पलाऊ पश्चिमी प्रशांत महासागर में माइक्रोनेशिया क्षेत्र का हिस्सा है तथा 500 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
कोरोर द्वीप जिसे कोरोर के नाम से भी जाना जाता है, देश की पूर्व राजधानी है और द्वीपों का वाणिज्यिक केंद्र है।
इसकी वर्तमान राजधानी बाबेल्डाओब (Babeldaob) है।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी