_मधेसी_और_तराई_क्षेत्र

नेपाल के दक्षिणी भाग के मैदानी क्षेत्र को #_मधेस_कहते हैं और यहाँ निवास करने वाले नेपाली लोगों को
#_मधेसी_कहते हैं।

इस क्षेत्र को #_तराई_क्षेत्र' भी कहते हैं और तराई में वास करने वाले इन नेपाली लोगों को #_तराईबासी भी कहते हैं।
मधेश शब्द ' मध्यदेश' का अपभ्रंश है।

#_मैथिली_थारु_अवधी_भोजपुरी_और_अन्य_भाषाएँ (जो भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बोली जाती है) बोलने वाले लोग जो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों जैसे दिखते हैं

और जिनकी संस्कृति और रीति-रिवाज बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगो जैसी है लेकिन जो नेपाली हैं, वो लोग #_मधेसी_कहलाते हैं।

मधेसी मुल के नेपाली और भारत के बिहारी या उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रहने वाले लोगों में कुछ भी असमानता नहीं है, अन्तर केवल है कि #_मधेसी_नेपाली_हें_जो_सीमा_के उस पार रहते हैं।

#_तराई_क्षेत्र

तराई क्षेत्र भारत , नेपाल एवं भूटान में स्थित हिमालय के आधार के दक्षिण में स्थित क्षेत्रों को कहते हैं।

यह क्षेत्र #_पश्चिम_में_यमुना_नदी_से_लेकर_पूरब_में_ब्रह्मपुत्र_नदी तक फैला हुआ है।
इस क्षेत्र में भूमि नम है तथा इस क्षेत्र में घास के मैदान एवं वन हैं। तराई क्षेत्र के उत्तरी भाग
#_भाभर_क्षेत्र_कहलाता है।

तराई क्षेत्र की भूमि के अन्दर मिट्टी और #_बालू_की एक के बाद एक परते हैं। यहाँ पर जल-स्तर बहुत उपर है।

इस क्षेत्र की नदियों में मानसून के समय प्राय: बाढ़ आ जाती है।

तराई क्षेत्र के नीचे (दक्षिण में) #_गंगा_यमुना_ब्रह्मपुत्र का मैदानी क्षेत्र स्थित है।
तराई का अर्थ #_समतल_भूमि होता है। और अर्थ मधेस भी होता है।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी