_भारत_का_पहला_ऐलीफेंट_हॉस्पिटल

#_भारत_का_पहला_ऐलीफेंट_हॉस्पिटल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में घायल और बीमार हाथियों के इलाज के लिए एक अस्पताल खोला गया है.

#_यह_संभवतः देश में अपने तरीके का पहला अस्पताल होगा.

#_दक्षिण_एशिया में वन्यजीवों के लिए कार्यरत वाइल्ड लाइफ एसओएस संस्था ने  #_मथुरा_और_आगरा के मध्य स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में हाथियों के इलाज के लिए अस्पताल की शुरुआत की है.

#_वन_विभाग के सहयोग से स्थापित किए गए इस अस्पताल में,
#_नवीन_प्रौद्योगिकी_और_डिजिटल_एक्सरे_तथा_अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी हैं.

#_फराह_खंड के चुरमुरा गांव में स्थित इस अस्पताल में घायल हाथियों को उठाने,

#_पैथोलॉजी_प्रयोगशाला, वजन नापने की डिजिटल मशीन समेत लंबे इलाज के लिए सुविधाएं हैं.

#_इसके_अलावा, इसमें पशु चिकित्सा पढ़ने वाले छात्रों और इंटर्नों को भी आने की इजाजत होगी
ताकि वे सुरक्षित दूरी से हाथियों के इलाज के तरीके को सीख सकें.

#_हाथी_अस्पताल_का_उद्घाटन करते हुए आगरा मण्डल के आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि यह क्षेत्र कृष्णनगरी और ताजनगरी के साथ-साथ हाथियों के विशेष अस्पताल के रूप में भी जाना जाएगा.

#_अस्पताल_में_होगी_उचित_देखभाल

#_वाल्ड_लाइफ_एसओएस में संरक्षण निदेशक बी राज एमवी ने कहा कि भारत में सैकड़ों हाथी खराब स्वास्थ्य, अंधापन, और गंभीर पीड़ा से ग्रस्त हैं. इस हाथी अस्पताल में उन्हें उनकी आवश्यक अनुसार महत्वपूर्ण चिकित्सा देखभाल देने की क्षमता है. हमें आशा है कि यह अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनेगा.

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी