गुलाबी चंद्रमा

'गुलाबी चंद्रमा' की घटना 

अप्रैल में पूर्णिमा के दिन निकलने वाले चंद्रमा को 'गुलाबी चंद्रमा' अथवा 'पिंक मून' कहा जाता है, लेकिन ये केवल नाम का ही गुलाबी होता है।

'पिंक मून' क्यों

यह ग्राउंड फ्लॉक्स को दर्शाता है। फ्लॉक्स ग्राउंड-कवर पर फूल के पौधे हैं और ये आमतौर पर वसंत ऋतु के आसपास खिलते हैं। ये पौधे ज्यादातर उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं।

अन्य नाम 

अप्रैल मून को स्प्राउटिंग ग्रास मून, द एग मून और फिश मून भी कहा जाता है। यह नाम स्थानीय अमेरिकी नाम हैं।

अलग अलग महीनों में पूर्ण चंद्र के अलग अलग नाम:

जनवरी के पूर्ण चंद्र का नाम वुल्फ मून है। फरवरी स्नो मून है, मार्च वार्म मून है, मई फ्लावर मून है, जून स्ट्रॉबेरी मून है, जुलाई बक मून है, अगस्त स्टर्जजन मून है, सितंबर कॉर्न मून है, अक्टूबर हंटर मून है, नवंबर बीवर मून है, और दिसंबर कोल्ड मून है।

शुरुआती मूल अमेरिकी जनजातियों ने जूलियन या ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग करके समय रिकॉर्ड नहीं किया था। इसके बजाय उन्होंने मौसम पर नजर रखने के लिए चंद्रमा का उपयोग किया था।

पिंक मून, पूर्वी उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में, और यूरोप में दिखाई देगा। इसके अलावा, शुक्र, शनि और बृहस्पति ग्रहों को भी नग्न आंखों से देखा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी