MPPSC MAINS Strategy for answer writing.
MPPSC मुख्य परीक्षा में उत्तर कैसे लिखें....
####amitshukla💐💐💐💐💐
-----------------------.👇👇👇👇👇👇
मुख्य परीक्षा में उत्तर लिखने की कला सीखकर आप सफलता की राह को काफ़ी आसान बना सकते हैं।
- अपने मौलिक उत्तर लिखें। कहने का मतलब यह है कि किसी की लेखन शैली को अनावश्यक रूप से कॉपी न करें।
- विभिन्न पक्षों को कनेक्ट कर समग्रता में उत्तर लिखें। यानी उत्तर भले ही 200 शब्दों का हो, पर उत्तर के कुछेक पहलू उभारे जा सकते हैं।
- यदि आपको 200 शब्दों में ही उत्तर को समेटना है तो मेरी राय में, सबसे पहले उत्तर की पृष्ठभूमि से जुड़ी दो-तीन पंक्तियाँ लिखें। फिर दो-तीन छोटे पैराग्राफ़ों में उत्तर के मुख्य भाग को प्रश्न की अपेक्षा के अनुरूप विविध पक्षों को उभारते हुए लिखें और फिर अंत की दो-तीन पंक्तियों में एक निचोड़ भरा निष्कर्ष लिखें, जिसमें कोई सकारात्मक समाधान छिपा हो।
- शब्द सीमा से ज़्यादा न लिखें अन्यथा पूरा पेपर हल करना मुश्किल हो जाएगा। बल्कि मैं तो कहूँगा कि हर उत्तर को 20-25 शब्द कम करके लिखने में भी कोई समस्या नहीं है। यदि आपने शब्द सीमा का 10-20% उल्लंघन कर दिया है, तो घबराने की कोई बात नहीं है।
- उत्तर बिंदुओं में लिखें या पैराग्राफ़ में???? 👉ध्यान रहे कि निबंध के पेपर में शीर्षकों (headings) के प्रयोग से बचें और बिंदुओं का प्रयोग न करके पैराग्राफ़ में ही लिखें। जहाँ तक, सामान्य अध्ययन का प्रश्न है, तो उसका उत्तर सपाट 'हाँ' या 'ना' में नहीं दिया जा सकता। यदि प्रश्न विश्लेषणात्मक है, तो पैराग्राफ़ ही बेहतर है और यदि तथ्यात्मक है तो कुछ बिंदु दिए जा सकते हैं। पर फिर भी मेरी राय है कि कोई भी उत्तर सिर्फ़ बिंदुओं के सहारे न लिखें, पैराग्राफ़ का भी प्रयोग करें। अभिप्राय यह है, कि आम तौर पर पैराग्राफ़ का प्रयोग बेहतर है। जहाँ ज़रूरत लगे, वहाँ बिंदुओं का प्रयोग कर सकते हैं|
###
-ऐसे सवालों को कैसे डील करें, जिनके उत्तर बिलकुल न आते हों, क्योंकि आम तौर पर सभी यह सलाह देते हैं कि सभी प्रश्न अटेम्प्ट करने चाहिएँ??????👉 आप उस प्रश्न के आस-पास की चीज़ों और प्रश्न में निहित हिण्ट्स के सहारे आगे बढ़ें। चाहे काम ही सही, पर कुछ बिंदु ज़रूर लिखें।
- उत्तर लिखते समय हमारी एप्रोच कैसी रहे????👉मिसाल के तौर पर यदि किसी सरकारी योजना का आलोचनात्मक विश्लेषण करने के लिए कहा गया है तो उसमें हमें ना तो यह ही लिखना है कि सरकार की योजनाएं एकदम विफल हो गई हैं और ना ही यह लिखना है कि इन योजनाओं ने अपने सारे लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। इसके बजाय हमें यह लिखना है कि सरकार की योजनाओं ने यह काम बेहतर किया है और अभी यह काम करना बाकी है। आपका हर जवाब सुझाव और समाधान की उम्मीद से भरपूर होना चाहिए, ताकि परीक्षक को लगे कि बतौर ब्यूरोक्रेट आप समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सेाच रखते हैं। अपने उत्तर में आप थोड़ा डिस्कशन भी कर सकते हैं। आपको उस योजना या कार्यक्रम के सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष (pros and cons) पहले ही पता होने चाहिए। इसके बाद भी आप दृष्टिकोण एकदम बैलेंस नजर आना चाहिए। आप अगर किसी भी विषय के बारे में लिख रहे हैं तो आपको उसकी अच्छाई और बुराई दोनों पता होनी चाहिए, तभी आप अपना एक बैलेंस व्यू पेश कर पाएंगे।
- कोई कितनी भी सलाह दे पर अपनी कॉमन सेंस का हमेशा इस्तेमाल करें। आपने अपनी अब तक की पढ़ाई, अनुभव और तैयारी में बेहतर कॉमन सेंस विकसित की है, उसका उपयोग करें।
- उत्तर लिखते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि पेपर और प्रश्न की माँग और अपेक्षा क्या है? उन्हें उनके मुताबिक ही अलग अलग डील करने की जरूरत है। मसलन अगर कहीं पर विचारकों और विद्वानों के सूत्रवाक्य ज्यादा हैं (जैसे राजनीति विज्ञान अथवा दर्शनशास्त्र जैसे किसी वैकल्पिक विषय ने) तो उसमें आप भी ऐसे कथन और उक्तियों का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं; वहीं अगर इंटरनैशनल रिलेशन की बात है, तो उसमें करेण्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा यह भी ध्यान दें कि अगर आप चीजों को व्यवस्थित तरीके से लिखेंगे, तो एग्जामिनर को लगेगा कि आपकी सोच भी व्यवस्थित है। आपकी सोच और चिंतन प्रक्रिया अस्त-व्यस्त (haphazard) नहीं होनी चाहिए।
- थ्योरी को अच्छे से लिखें और अगर कंरट में कुछ प्रासंगिक चल रहा हो, उसे भी जोड़ दें। इससे हमारा उत्तर बेहतर हो जाता है, जिस पर बेहतर अंक मिलने की सम्भावना रहती है। कुल मिलाकर, उत्तर प्रासंगिक होना चाहिए।
- जहाँ तक शब्दावली के प्रयोग का सवाल है तो मैं कहूँगा कि यद्यपि शब्दावली सरल, सहज और बोधगम्य होनी चाहिए पर ऐसी नहीं कि अनौपचारिक बात-चीत जैसी लगने लगे। दरअसल बोलने की भाषा और लिखने की भाषा में थोड़ा फ़र्क़ होता ही है। हम आपसी बोल-चाल में जिस बात के लिए अनौपचारिक ढंग और शब्दावली का प्रयोग करते हैं, उसी बात को लिखते समय भाषा थोड़ी परिष्कृत और परिपक्व हो जाती है। हाँ, भाषा को साहित्यिक या आलंकारिक बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
#####
Great !
ReplyDelete