राष्ट्रीय_संस्कृति_महोत्सव {मध्य_प्रदेश} का शुभारंभ


👉24 फरवरी, 2018 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा 8वें ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ (RSM – Rastriya Sanskriti Mahotsav) का उद्घाटन ग्वालियर (मध्य प्रदेश) स्थित मान मंदिर किला में किया गया।
👉👉#आयोजक
👉भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) द्वारा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
👉राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का प्रथम आयोजन 1 नवंबर, 2015 को नई दिल्ली में किया गया था।
👉👉#उद्देश्य
👉राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध आयामों को एक स्थान पर प्रदर्शित किया जाता है।
👉इसके माध्यम से देश के नागरिकों को (विशेष रूप से युवाओं को) भारत की बहुविध संस्कृति से परिचित कराया जाता है।
👉👉#महत्वपूर्ण_तथ्य
👉8वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश में 5 विभिन्न स्थलों पर 24 फरवरी से 4 मार्च, 2018 तक किया गया।
👉इस महोत्सव का आरंभ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित मान मंदिर किला में हुआ। इसके बाद भोपाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, इंदौर में लाल बाग पैलेस, ओरछा में शीश महल (बेतवा नदी के किनारे) तथा शिवपुरी में महाराजा की छत्री में इस महोत्सव का आयोजन किया गया।
👉इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पखवाज पर पं. अभिजीत सुखडाणे के साथ पं. संजय अगले ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही दरभंगा घराने के मलिक बंधुओं द्वारा ध्रुपद गायन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
👉इस अवसर पर मध्य प्रदेश में संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों को स्थापित किया गया।
👉राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में विशेष रूप से नगालैंड, मणिपुर तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं पर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
👉राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है।
👉गौरतलब है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम 31 अक्टूबर, 2016 को विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया था।
👉राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 7वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक (बंगलुरू, हुबली-धारवाड़ एवं मंगलुरू) में किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी