राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी

पीवी सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी..... ...

बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।
                                    वर्ष 2016 रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू को 4 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में यह जिम्मेदारी दी गई है।दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है।
                                ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में सिंधू ने महिला एकल में कांस्य जीता था। पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार 2014 में भारत के ध्वजवाहक थे।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी