विश्व क्षय रोग दिवस: 24 मार्च.....

विश्व क्षय रोग दिवस: 24 मार्च

प्रत्येक वर्ष टीबी अथवा क्षय रोग के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और इस वैश्विक महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। विश्व क्षय रोग दिवस को विश्व स्वास्थ्‍य संगठन (डब्लूएचओ) जैसे संस्थानों से समर्थन मिलता है।

दुनियाभर में बीमारियों से मौत के 10 शीर्ष कारणों में टीबी को प्रमुख बताया गया है। क्षय रोग या टी.बी एक संक्रामक बीमारी है, जिससे प्रति वर्ष लगभग 1.5 मिलियन लोग मौत का शिकार होते हैं। पूरे भारत में यह बीमारी बहुत ही भयावह तरीके से फैली है।

इस दिन को दिनांक 1882 में चिह्नित किया गया था जब डॉ. रॉबर्ट कोच ने घोषणा की थी कि उन्होंने टीबी के कारण जीवाणु की खोज की थी।

थीम: वर्ष 2018 के लिए विश्व क्षय रोग दिवस की थीम "वांटेड: लीडर्स फॉर अ टीबी फ्री वर्ल्ड" है।

विश्व क्षय दिवस पर प्रधानमंत्री का संदेश:

विश्व क्षय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्नलिखित संदेश दिया है: “इस वर्ष के विश्व क्षय दिवस की विषय-वस्तु - 'टीबी मुक्त विश्व के लिये नेतृत्वकर्ताओं की आवश्यकता' के अनुरूप मैं नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील करता हूं कि वे टीबी को समाप्त करने के प्रयास के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभायें। एक टीबी मुक्त विश्व मानवता की अद्भुत सेवा है।

भारत को क्षयरोग से मुक्त बनाने के लिये भारत सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। विश्व ने 2030 तक टीबी से मुक्ति प्राप्ति का लक्ष्य रखा है लेकिन भारत में हम 2025 तक स्वयं को टीबी से मुक्त बनाना चाहते हैं।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीबी से निपटने के लिये नये कदमों की शुरुआत की:

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर, स्वास्थ्य सचिव ने टीबी इंडिया 2018 रिपोर्ट और राष्ट्रीय ड्रग प्रतिरोध सर्वे रिपोर्ट को भी जारी किया। इसके अलावा उन्होंने निक्शय औषधि पोर्टल और ड्रग प्रतिरोधी टीबी के लिये एक कम समय का परहेज कार्यक्रम भी जारी किया।

टीबी क्या है?

यह एक ऐसी बीमारी है जो मानव में आमतौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है जिसे माईकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (एम. ट्यूबरकुलोसिस) कहा जाता है।

क्षय रोग आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है, लेकिन यह शरीर के अन्य भागों को भी प्रभावित कर सकता हैं। यह हवा के माध्यम से तब फैलता है, जब वे लोग जो सक्रिय टीबी संक्रमण से ग्रसित हैं, खांसी, छींक, या किसी अन्य प्रकार से हवा के माध्यम से अपना लार संचारित कर देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी