रक्षा उत्पादन नीति 2018 मसौदा जारी.......

रक्षा उत्पादन नीति 2018 मसौदा.....

भारत सरकार ने स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए स्वतन्त्र मार्ग के अंतर्गत रक्षा प्रौद्योगिकियों में विदेशी निवेश को बढ़ाने की योजना बनाई है। भारत विश्व के सबसे बड़े हथियार आयातक के रूप में उभरा है।

वर्तमान समय में भारत सरकार रक्षा प्रौद्योगिकियों में केवल 49% एफडीआई की अनुमति देती है लेकिन वह अब इसे बदलने के लिए तैयार है क्योंकि नए मसौदे के अनुसार इसे बढ़ाकर 74% कर दिया जाएगा।

भारत का उद्देश्य एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में शीर्ष पांच देशों में शामिल होना है। इस नीति का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना, और स्वदेशी हथियार प्रणालियों के विकास और विनिर्माण में आत्म निर्भरता पाना है। सरकार वर्ष 2025 तक घरेलू उत्पादन में करीब तीन गुना बढ़ोत्तरी कर इसे 1.7 लाख करोड़ रुपये करने की योजना बना रही है।

मसौदे के अनुसार निम्नलिखित पर प्रमुख ध्यान केंद्रित किया जाएगा:

लड़ाकू विमानमीडियम लिफ्ट एंड यूटिलिटी हेलिकॉप्टर्सयुद्धपोतलैंड कॉम्बैट व्हीकल्सस्वायत्त हथियार प्रणालियांमिसाइल सिस्टमगन सिस्टमस्माल आर्म्सगोला-बारूद और विस्फोटकनिगरानी प्रणालीइलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालीसंचार प्रणालीनाईट फाइटिंग एनेब्लर्स

 महत्वपूर्ण निष्कर्ष:

साइबरस्पेस और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर फोकस: सूचना प्रौद्योगिकी में भारतीय विशेषज्ञता को देखते हुए साइबर स्पेस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व भारतीय कर सकते हैं। यह युद्ध के चौथे आयाम के रूप में उभरा है।

लाइसेंसिंग रिजीम: सरकार द्वारा आरक्षित रक्षा क्षेत्रों को छोड़कर लाइसेंस प्रक्रिया अधिकतम 30 दिनों में पूरी हो जाएगी।

ऑफसेट रिजीम: सभी दावों को हल करने के लिए ऑफसेट ओम्बुडसमैन को विकसित करना, रिपोर्ट में प्रस्तावित किया गया है।

रक्षा कॉरिडोर: रक्षा गलियारों के विकास के लिए सरकार एक विशेष इकाई बनाने के लिए प्रत्येक पर 3000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

निर्यात: भारत 2025 तक 35,000 करोड़ रुपये की सामग्री के निर्यात पर विचार कर रहा है।

राष्ट्रीय वैमानिकी आयोग: सरकार ने सूचना और प्रौद्योगिकियों के बेहतर समन्वय और साझाकरण के लिए राष्ट्रीय वैमानिकी आयोग की स्थापना का प्रस्ताव किया है। यह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ एक वैमानिकी विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना बना रही है, जो लागतों को समान रूप से साझा कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

_चुम्बी_घाटी